Thursday, September 10, 2020

भेल पूरी वाला

शिक्षा के उद्यान में

सरल से परिधान में

ठेले पर भर चटकीले पकवान

स्वाद बॉंटने आता था

अरे नहीं

वो तो प्यार बॉंटने आता था


मिला मिला कर पूरी भेल

थोड़ी मूरीखूब कड़वा तेल

थोड़ी चटनीपापड़ी थोड़ी

ज़्यादा के लिए फिर जी हुजूरी

हमें ज़िंदगी के रस दिखाने आता था

अरे नहीं,

वो तो प्यार बॉंटने आता था!


पापड़ी पर जम कर दही का तड़का,

उसके उपर जीरा का छौंका

मिर्च लालइमली खट्टी

हरी हरी धनिया की पत्ती

जीभ पर रंग लगाने आता था

अरे नहीं,

वो तो प्यार बॉंटने आता था!

Tuesday, September 08, 2020

मेरा नया बचपन


कभी-कभी उन यादों में

मन भटक-भटक सा जाता है

जब दिन सुनहरे होते थे,

शामों में ख़ुशबू तैरती थी

रातों में गीतों और सुरों की

निश्छल चॉंदनी छलकती थी।

बचपन के उन अनमोल पलों में

जब मन भेद नहीं जानता था,

उत्साहजोश के धवल रंगों में

दिशाहीनदौड़ता फिरता था।


एकविध इस जीवन में

बचपन फिर मिल ही जाता है।

किलकारी किल्लौल में जैसे

दिल रम सा जाता है।

मन बोझिल जब भी होता है

और बिटिया दौड़ 

गले लग जाती है;

मन को शीतल,

चित्त को प्रफुल्लित कर जाती है।

पेटछाती और तन पर

कूदकुलाँचे मारती है,

अपने नन्हीं बोझरहित काया से

हर बोझ हवा कर जाती है।


दिन फिर सुनहरे हो जाते हैं,

शामों में ख़ुशबू भर जाती है

रातों में नवल गीतों और 

सुरों की अल्हड़ चॉंदनी,

खूब छलकती जाती है।

इन खुशियों के पल का फिर

नया ही मोल मिल जाता है!

बेकर्स डज़न

डी की अनुशंसा पर हमने फ़िल नाइट लिखित किताब “शू-डॉग” पढ़ना शुरु किया। किताब तो दिलचस्प है जिसमें नाइट ने अपने जीवन और संघर्ष की विस्तृत जानक...