Saturday, February 08, 2014
BDA complex shop no. 22
Monday, February 03, 2014
Don't Worry, be Hampi
He speaks...
Too heavy a hammer
Low hanging fruits
Throwing da baby wid bath water
Kicking da can dwn da road
Dropping it on the floor
Smoking gun
Put our finger on
Peeling the onions
Cast in stone
Shooting one's own foot
Errand to run
These things can burn us
Take a stab on this
Get your feet wet
Boiling the ocean
Missing good boats
Missing the forest for the tree
The proof of pudding is in eating it
Paint ouselves on a corner
Look over the shoulder
Let the sleeping dog sleep
Going through the motions
Cross the bridge when we reach there
It becomes hairy
This is a flag day!
Sunday, January 12, 2014
Sholay: A Total Recall
Friday, May 17, 2013
Spirit
हर मोड़ पर सकुचाती
हर चोट पर मुरझाती
एक नज़र पडे तो इतराती
अनजान कभी इसे है भाता
एक रंग ही कभी रम जाता
कभी प्यास इसे जगाती
गहन सोच कभी थपथपा जाती
फिर खुद ही अकुलाती, इतराती
संभल जाती,
यूँ ही कब कहाँ ये जीत पाती।
आज मैं...
एक ऐसा शक्तिपुंज हूँ
उठा दूं, जगा दूं
संकोच तोड़ने की कुंज हूँ .
आज मैं सोच हूँ
मंथन हूँ
चिंतन हूँ
निशब्द क्रंदन हूँ
पाश नहीं, पर बंधन हूँ।
आज मैं रंग हूँ,
बेरंग को दर्शनीय बना
आज उसके संग हूँ
खूब ठठा कर, विहंग हूँ
खुद में डूबा हूँ, मलंग हूँ।।
Tuesday, January 01, 2013
तिरस्कार
रामायण-महाभारत भी करते इसका बखान
आर्यावर्त के शूरों ने कब किया है औरत का सम्मान .
वस्त्र हर कर मार ठहाके
लज्जा भी हुई घोर सभा में नीलाम
आर्यावर्त के शूरों ने कब किया है औरत का सम्मान .
जग पूजता उनको, पुरुषों में मर्यादा में उत्तम
जाने वो हुए कैसे महान
हो ना पाया जब उनसे अपनी ही भार्या का सम्मान
युग बदला, लोग बदले
हीन सोच पर लगा नहीं पुण्याविराम
पवित्र सति के नाम जाने कितनो के फूंके प्राण
देवदासी बना कुचले कितनो ने उनके अरमान
आर्यावर्त के शूरों ने कब किया है औरत का सम्मान .
Monday, July 09, 2012
आजकल मुझे भी डर लगता है
उम्मीदों की क़तार देख डर लगता है
दबे हुए शब्दों में एक दबी हुई ज़िन्दगी देख डर लगता है
हर दौड़ को पीछे खींचते सोच से डर लगता है
आस भरी आँखें देख डर लगता है
डर मिटटी भरे उन सोने के बर्तनों से लगता है .
जो थे मार्गदर्शक उनको भटकते देख डर लगता है .
ढकोसली हँसी , बनावटी चेहरे देख डर लगता है
गलतियों को पर्दा डालती बातों से डर लगता है
अवरोधरहित बहाव में पेचीदे मोड़ों को देख डर लगता है .
Wednesday, March 28, 2012
विश्वासघात
अंधियारे में भटकने की कसक फिर जगी
जो भी पाया था, लुटाने की इप्सा फिर जगी
जो खोया था, उसे मिटाने की सोच फिर जगी
खुद को धुंध में भुलाने का मन हुआ
जो भी संजोया था, उसे बिखराने का मन हुआ.
कितनी बार तो मन टूटा था,
पर आज ऐसा क्या हुआ -
किसी की आँखों में चढ़ना भ्रम था
वहीँ टिके रहना भी भ्रम था
विश्वास जीतना शायद एक वहम था
क्या किसी की नज़रों में ओछे दिखने का ग़म था?
विश्वास भी तो ताल पर थिरकते नट जैसा है
जम जाये तो विस्मित कर देता है
और थम जाये तो...
Monday, March 26, 2012
कल रात नींद नहीं आई
लगता है ज़िन्दगी ने अपना बोझ बढ़ा दिया था
बोझ और भार में यही फर्क होता होगा -
भार से सुनते हैं कोयला हीरा हो जाता है,
और बोझ से शायद कोयला धूल!!
बात वहीँ रुक जाती तो हवा हो जाती,
कुछ पनपता जेहन में और नींद में घुल-मिल जाता,
पर कुछ सिसकियों ने बात जकड ली,
कुछ घुला नहीं, धुला नहीं
और हवा हुई तो वो हुई नींद.
Monday, November 14, 2011
खामोश शब्द
क्या छुपा है, क्या प्रकट
खोखला मन, विषम तन्हाई
कोरे कागजों के पुलिंदे, न खून न स्याही .
लिखने को उठते हैं हाथ
तरंगो से बिलखते जज़्बात
कुछ छुप जाते हैं
कुछ छप जाते हैं.
सोच का विशाल अम्बार
विफल शब्दों की लम्बी कतार,
बौखलाते बेकार.
अनकही - अकड़ कर खड़ी विरुद्ध
अनगिन शब्द व्यर्थ, लाचार.
Thursday, November 10, 2011
ले चल उस छोर जहाँ..
सरल, शिथिल मन हो,
मशाल जले ज्ञान की
ओजपूर्ण हवाओं मे
वेग भी प्रचंड हो.
आग की जो हो बात,
प्रबुद्ध, शुद्ध आग हो,
भाव रहे पाक साफ़,
सोच ही अखंड हो.
प्रकाष्ठ खुलते हो जहाँ
विचारों का सैलाब हो,
होड़ मे उठें जो शब्द
कीर्ति का हो आवाहन,
यश की ही जय हो.
धुंध को रौंदती,
सशक्त,साहसी रंग हो
ले चल उस छोर जहाँ
सरल, शिथिल मन हो.
Sunday, October 02, 2011
Losing my religion
Never chewed a thought,
all instinct
No revisits, no regrets
All terse, all succinct.
Then a fall so hard,
Break, it did -
No, decimated it all!!!
Flow controlled...
screeched to a halt.
Now actions have a reason
Thoughts have a fault.
Blame it on one,
blame it on all,
No revisits, no regrets
I know, have lost it all.
Friday, September 16, 2011
Palace of Illusions

I have always been fascinated by the epic Mahabharata and its characters. And each time I read any literature related to it I get overwhelmed by the depth of the epic. Be it Sivaji Savanta's Mrityunjay (though very well written but still in awe of the tome) or Rashmirathi (veer rasa rendition by the great Ramdhari Singh Dinkar) - both coincidentally taking a broader look at Karna, the doomed warrior - the stories and sub-plots of Mahabharata never bore you.
And as I was contemplating of getting a copy (they say you shouldn't have a copy of Mahabharata, as it can lead to mayhem in your personal life) my good friend S handed me this book to read. Palace of Illusions by Chitra Banerji Divakaruni, is very different from all the Mahabharata related books I have read. The idea of Draupadi's (or Panchali's, as she would prefer) viewpoint of the tale and the war was something which only a lady could have thought of. And before I infuriate the feminists around let me clarify that this book is so well written that it feels like you are reading Draupadi's autobiography.
Wednesday, September 07, 2011
इंकिलाब
क्यूँ सिंहनाद की आस तू रखता है
सिंह कब झुण्ड में बिसरते हैं ,
विरुद्ध अकेले ही चल पड़ते हैं ।
प्रलय की कुंजी तुझमे है
हुंकार काल का तुझमे है !!
तुझमे बहता जीव का गूढ़ रहस्य
तुझमे ही विप्लव का प्रचंड सरित।
सब्र का बोझ तू क्यूँ ढोता है
धैर्य की हद क्यूँ नहीं खोता है?
क्यूँ विवश, लाचार यूँ फंसा है तू
मुँह छुपाये कहाँ रमा है तू ।
जननी की गोद तरसती है
तुझे मूक देख वो बिलखती है
जन्म का ऋण तुझे भरना है
संजो हुनर-शक्ति-साहस, समर का आवाहन अब करना है ।
Thursday, August 04, 2011
छत, जेठ की रात और हमारे हिस्से का आसमान
फिर जो अगला दृश्य हमारी आँखों के आगे था वो था जेठ की गर्मी की रात और हमारे घर की छत। भागलपुर या उस जैसे छोटे शहरों में ये तो आम बात होती है कि पूरे मोहल्ले का एकलौता ट्रांसफार्मर, गरमी के चरम पर पहुँचते ही जवाब दे जाता है। और गर्मी की अँधेरी रातों में जनता अपने अपने छत को अपना कमरा बना लेती है। उसी में बच्चे एक लालटेन की रौशनी में पढ़ रहे होते हैं, कोई रेडियो सुन रहा होता है और कोई बस ऐसे ही आराम कर रहा होता है। वैसे ये बात गौर करने की है की छत पर पढने का मज़ा ही कुछ और है। जब मन उब सा जाये तो आस-पड़ोस में एक नज़र घुमा लीजिये। कुछ मोहल्ले वाले दोस्त दिख जायेंगे और इसी बहाने अगर किस्मत अच्छी है तो शायद कुछ नयन सुख भी ।
और फिर हमारे यहाँ तो तिवारीजी, सिन्हा साहेब, पाठकजी सब मिलकर या तो गर्मी को गरियाते थे नहीं तो विज्ञानं और तकनिकी को कहीं कोने में फ़ेंक कर, ट्रांसफार्मर के प्रचालन पर चर्चा। मतलब आपका ज्ञान विस्तार इस गति से होता था कि नए शब्द सीखने के साथ साथ आप ये भी समझ जाते थे की कितना तेल ट्रांसफार्मर में डालना पड़ता है, कब तक उसको चार्ज करना होता है और कितने दिनों में बिजली रानी आप पर दया बरसाती हैं। उस खुले वातावरण में आप न सिर्फ कम्युनिटी लिविंग सीखते हैं बल्कि तर्क-वितर्क का भी अभ्यास हो जाता है। और इतनी ज्ञान वर्धक बातें आजकल कहाँ हो पाती हैं। खासकर बड़े शहरों में वक़्त की तो ऐसे ही किल्लत होती है। फिर कौन छत पर चढ़े (पहले तो आप खुशकिस्मत हैं अगर आपके पास अपनी छत है) और कौन आस पड़ोस वालों से जिरह करे । और जो ख़ुशी बिजली रानी के आने पर होती हैउस ख़ुशी से तो शायद आज की जेनेरेशन वंचित ही रह जाये। अजी वैसी ख़ुशी तो हम कहेंगे इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर भी नहीं हुई थी। एक सामूहिक शोर सा उठता था और कितनो की आहें,कितनो के उलाहना भरे शब्द से सैलाब सा बन जाता था ।
फिर लौट कर अपने कमरे में तो पढने की इच्छा भी नहीं होती थी। बस इंतज़ार होता रहता था की कब बिजली फिर से जाये और हम एक मायूस सा मुखौटा लगाकर, दिल में उमंग लिए फिर से छत पर पढने भागें। और फिर तारों के नीचे पढने/सोने का मज़ा ही अलग है। उसमे आप कभी टूटता तारा देख सकते हैं, कभी कोई धूमकेतु और कभी कुछ न दिखे तो एक भटकते हुए हवाई जहाज़ कि जलती बुझती रौशनी। आज इस बड़े शहर में तो अपने हिस्से का आसमान देखना मुश्किल होता है तो कहाँ कोई तारे और धूमकेतु देखे, हाँ हर दूसरे घंटे पर हवाई जहाज़ की रौशनी अदृश्य तारों की कमी का एहसास ज़रूर करा जाता है।
Saturday, May 14, 2011
कृष्णागिरी बना पांडिचेरी
हमारा पहला रोड ट्रिप - अगर आप हमें बचपन से जानते हैं (नहीं भी जानते हों, तो आपने कुछ ज्यादा मिस नहीं किया है), तो ये बात तो तय है की आप इस बात पर हसेंगे - बिकाश, बुलबुल पर, पांडिचेरी - असंभव, अनहोनी!!!
लेकिन हाँ एक शनिवार की सुनहरी दोपहरी (जी हाँ हमारे क्रेडिट कार्ड के किस्सों के बाद हमने योजनाबद्ध सफ़र कम कर दिया है), हम अपने मित्रों के साथ निकल पड़े। सच पूछिए तो हमने पांडिचेरी का प्लान ही नहीं बनाया था। प्लान यूँ था की कृष्णागिरी (जिनको दूरी ज्ञात नहीं उनके लिए - कृष्णागिरी और पांडिचेरी के बीच का फासला प्रारंभिक योजना से करीब तीन गुना है) मे कॉफ़ी पीयेंगे और शाम तक लौट आएंगे। अब कुछ "मतवाले" नौजवान (हमारी संख्या थी ४ लोग गाडी मे और मैं अपनी बुलबुल पर सवार) जब ऐसी प्लानिंग करें और मौसम भी मतवाला हो जाये, तो ऐसे तारतम्य को कभी नकारना नहीं चाहिए। और हमने भी वही किया - राह चलते हमारे मित्र ने अपना लम्बा हाथ बाहर निकाला (अगर आपने भारतीय राजमार्ग पर सफ़र किया है तो हाथ दिखाने का मतलब - धीमे जाएँ, मैं मुड़ रहा हूँ, तू तेरा देख, तेरी ^&$% की - जैसा कुछ भी हो सकता है)। लेकिन क्यूंकि मित्रों की शालीनता उस वक्त बरक़रार थी, उसके कहने का मतलब था आगे रुको (जी हाँ, एक मुद्रा और कई अर्थ - भारतीय हैं, हाथ दिखाने के और भी मतलब निकाल सकते हैं )।
हम कृष्णागिरी के बहुत पास थे और उस वक्त रुकने का कोई मतलब नहीं बनता था। लेकिन ४ पहिये अगर २ पहिये को रुकने कहे तो रुक जाने में भलाई है। कच्ची सड़क पर उतरते ही पता चला की ४ पहियों की सवारी ने पांडिचेरी जाने का मन बना लिया है। २ प्रतिक्रियां हो सकती थी - या तो हम बिलकुल मना कर देते या ख़ुशी से फूलते हुए निकल पड़ते। पर यहाँ पर हम सकते में आ गए और हमारे मुँह से निकला - "पागल हो क्या"। ऐसे सवाल जिनके जवाब आपको पता हों, या जिनके जवाब न हों, उन्हें अंग्रेजी मे rhetoric कहते हैं, हमारा सवाल ऐसा ही कुछ था। क्यूंकि उस स्थल पर हम छहों (बुलबुल मे भी दिल है) को पता था की उसका जवाब क्या है। बस अब निर्णय ये लेना था की हम हमारी बुलबुल पर (आधे खुले हेलमेट के साथ, सर्विसिंग को तरसती बुलबुल लेकर) जायें या नहीं। और चूँकि प्रारंभिक योजना कॉफ़ी पीने की थी, तो वही करते हुए हम सब तैयार हो गए (तैयार तो थे ही सब लेकिन बस दिल को बहलाना था) ।
अब जब हम कृष्णागिरी के पास बायें लेते हुए चेन्नई राजमार्ग पर आये तो सड़क देख कर आँखें चमक गयी। लेकिन ये हमारा रास्ता नहीं था (पहले सफ़र कर चुके होने के कुछ फायदे होते हैं - एक तो ये की आप पथ भ्रष्ट नहीं होते), हमें राज्यमार्ग (स्टेट हाई वे) लेना था। और मुड़ते ही हम समझ गए की भारतीय पथ निर्माण संघ (आप उसको कई और नाम से बुला सकते हैं) के अधिकारी इतनी धनाड्य क्यूँ और कैसे होते हैं। अगले १०० किमी तक हमने उन अधिकारीयों के परिवार के प्रियजनों को याद किया (निस्संदेह चुनिन्दा दुर्वचनो के साथ) । इस ट्रिप को अगर देखें तो हमारी पहली १०० और आखिरी के करीब १०० किमी की यात्रा काफ़ी आरामदेह थी (धनवानों को भी थोडा काम करना होता है) । सड़क काफ़ी सुडौल, सुन्दर, सुसज्जित थी - अब इससे ज्यादा में राजमार्ग की बड़ाई नहीं कर सकता, लेकिन ये बीच के करीब ६०-७० किमी का वर्णन शब्दों में नहीं कर सकते - उस ६०-७० किमी के सफ़र ने हमारी जान नहीं ली, बाकी सब ले लिया।
खैर सारे खतरों को दरकिनार करते हुए, छोटे-छोटे विराम लेते हुए हम पांडिचेरी पहुँच ही गए। और फिर जैसा की तय हुआ था (रस्ते भर में एक अच्छा प्लान जो हमने किया था वो ये था), हम Ginger Hotel में रुके। उस होटल की इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा की ६ लोंगो (बुलबुल का तब भी दिल था) ने चेक इन किया हो, और एक भी सामान नहीं। हमारी योजनायें ऐसी ही होती हैं - सामान लेकर क्यूँ लोड बढ़ाना था - और वैसे भी हम तो कृष्णागिरी के लिए निकले थे। शुक्र है की होटल वालों को इस बात से कोई परेशानी नहीं थी और हमने एक बहुत सुकून भरी रात वहां गुजारी । वापसी का सफ़र तो बस यूँ कट गया की उसके लिए कोई अलग ब्लॉग लिखना भी न पड़े ( हाँ पथ निर्माण अधिकारीयों के प्रियजनों के लिए चुनिन्दा दुर्वचन कुछ और चुनिन्दा भले ही हो गए - शायद उसके लिए ब्लॉग की ज़रुरत पड़े- लेकिन वो फिर कभी) और अब sun tan और रस्ते की परेशानियाँ यहाँ लिखना उचित नहीं होगा, ख़ास कर तब जब आप अपने पहले रोड ट्रिप से इतना लगाव रखते हों ।
Wednesday, May 11, 2011
अक्स
विचारों के घोड़े जब दौडते हैं
कुछ अधपके ख्याल जब आते हैं
कुछ मधुर सोच जब फबते हैं.
मंद-मंद मुस्कान भरे
जब नींद के झोंके आते हैं
उनका चेहरा क्यूँ बनता ही नहीं,
जब कई चेहरे पटल पर छप जाते हैं.
कुछ श्वेत-श्याम जुड़-तुड़कर
शकल मूरत तो बन जाते हैं
पर वो ख़ुशी कहाँ दिखती उनमे
वो चमक कहाँ खिलती उनमे.
कभी ऐसा ख्याल भी आता है
दिल से बस देखा...अच्छा था
आँखों से गर देखता उनको
ये शब्द यूँ नहीं बुनते शायद
एक काव्य प्रसंग बनता शायद!!
Tuesday, May 03, 2011
Bike Ride to Ooty - 1
The interesting thing about our group was all of us knew at the max two people. A group of six is not a large group but not knowing each other can be little intimidating, especially if you are taking a ride of around 300 kms. I guess it was the magic of the SMSes doing the rounds in the group and a few ego-massaging mails that we were all geared up by around 4 in the morning. The group gathered strength and form, as we made a stop for fuel refill and then at "Udupi Garden", BTM, which is known more as a rendezvous point than for its food. By the time we reached NICE Road (the road connecting Bangalore-Mysore, which is in fact nice) toll gate it had started raining. The design of NICE road is a conspiracy, trust me, it just eggs you to move on as there are very little (in fact none) shelters to save you against the elements. And so we moved on, drenched to the soul, or sole, equally applicable.
The wheels intro - Kawasaki Ninja, Yamaha R15, Electra 350, Honda Unicorn and Pulsar - not arranged necessarily according to power but nevertheless an assorted group. It was fun as the bikes used to race ahead, overtaking the lesser mortals and being further embarrassed by the nagging thump - as if struck by lightning and then put to rest by a sledge hammer.We stuffed ourselves with a sumptuous South Indian breakfast at Kamath restaurant on Mysore Road, drying ourselves at the same time. The Rain God, meanwhile, took a break and completely conned us to move ahead with our plan and showed His true colors as we were crossing the McDonald's drive-thru joint. We had to make an unscheduled stop to restore our nerves and warm our senses at McD, to be fooled by rain again. As the cloud gave way to a bright sunshine, we were enthused to move on. The stretch to Mysore from that point was pretty normal, interspersed with a few villages and the usual Indian jaywalkers. The racers energized by the warm sun tested their money's worth on this stretch and everyone touched the respective wheel's max speeds. We were at Mysore bypass at around noon and could see our destination marked in almost all the hoardings - signs, no!!! Divine con-man working overtime and we needed just that.
After talking to few people on the road and confirming the route, we moved ahead towards Bandipur (the national forest reserve). Though there was a sea of dark cloud on the horizon, it didn't stop us from stopping for a few snaps. As we posed for the snaps, the sun did the same, hiding behind the cloud, waving and winking "you will need all the luck to reach there Dudes!!". Unperturbed by THE posture, we moved ahead and were soon draped in a thunderstorm. Any physics student, worth his salt, would not stand under a tree in a thunderstorm but once you are drenched (not to the sole/soul yet) who cares for a darn lesson. However, one lightening and a crackling thunder and we sped like fools to reach a bus shade (mind you it was supposed to be a bus-stop). The good thing about Bangalore (or we were in TN already!!) rains is they don't last very long. Soon we were on our way crossing the very beautiful Bandipur National Forest, only to realize at the check-post that we had our first casualty. It was a bag which our friend on R15 had left at the bus stop and though we (R15 and electra350) went back to check, we were not shocked at not getting the bag or for that matter any soul at that bus stop (East or West, India is the best!!). Cursing our luck we just returned back with a second round of heavy shower as our company.
The serene Bandipur (and Mudumalai stretch on TN side) is the most beautiful ride in this part of the world. And we were lucky to have the rain and sun sprinkled in equal measure on that stretch. At a pace which can be best termed as leisurely, we crossed the Mudumalai forest and within a few kilometers we were at a place called Masinagudi. There in front of us was the majestic sight of a green mountain, capped by white cloud approaching us at snail's pace, or so it seemed. Before we could gasp, the rain gave us a purifying shower and welcomed us to the 36 hairpin bends which was our route to Ooty. As we started (marked by a 1/36 on the first bend), we realized that the bends are not only pretty sharp but also steep (road banking - more physics lessons revised!!). Praying that fractions be simplified (4/36 = 1/9, isn't it primary maths) we could feel the gradual dip in the temperature. And as we crossed a few more bends the visuals became heavenly - we made our way through the clouds, saw the mist rising off the road, could feel the rain drops floating in air!!! By the time we crossed all the 36 hairpin bends (the number is of course important here), our fingers and toes had gone numb. You see the rain was a constant companion in our errand and be it rising off the road or floating in the air - the drops were freezing (naah, f*****) cold!!! In fact even holding hot coffee in our palms didn't immediately help us regain our senses.
Lakeside View hotel was our destination in Ooty and it was marked all over the place (probably the divine con-man was on our side still). We reached the place and booked two cottages and also asked for two heaters - we badly needed them to dry our clothes, soaked in rain water!! After a quick round of snacks (we had skipped lunch thanks to rain) some of us dropped dead on the comfortable beds, while a few updated ourselves with IPL scores and planned for the night.
Sunday, March 27, 2011
दुनिया
खुशबू निचोड़े भरे जामों की दुनिया, ये दुनिया...
कहकहे लगाते अश्लीलों की दुनिया
ढोंग मे लिप्त बेशर्मों की दुनिया,
रंग भरे फीके रूहों की दुनिया,
खोखले ख्यालों के वाचालों की दुनिया, ये दुनिया
दिखावटी, ओछे भंगियों की दुनिया
फायदों को जोडती, ओहदे टटोलती,
नेकी की कब्र खोदती ये दुनिया
ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है !!!
Sahir, Piyush Mishra...my two cents
लाज़मी है कि तुम मुझसे बिफरे रहो!
मैं ख़ुद ही नहीं वो जो मैं पहले था तो लाज़मी है कि तुम मुझसे बिफरे रहो! कभी था मस्त मौला न पीछे की सोच, न आगे का डर! थोड़ी अकड़, थोड़ा निष्फ...
-
Sholay is not a movie, its a way of life...at least my life ;) Watching Sholay on the big screen (that too in 3D) was a complete e...
-
“कुपुत्रो जायेत, क्वचिदपि कुमाता न भवति”, देवी दुर्गा क्षमायाचना स्तुति की ये पंक्तियाँ जैसे हमें भावार्थ सहित कंठस्थ है। और कैसे न हो जिस...
-
कहीं छंदों का कहीं संगों का कहीं फूल बहार के खेलों का चट्टानों, झील समंदर का सुन्दर रंगीन उपवनों का ख़ुशबू बिखेरती सुगंध का, कभी रसीले पकवान...
