Tuesday, November 21, 2023

उम्मीद

उम्मीद समर
उम्मीद भँवर 
उम्मीद सफ़र 
उम्मीद ही हल।

उम्मीद जीवन
उम्मीद किरण 
उम्मीद रंग
बस उम्मीद ही संग।

उम्मीद राग
उम्मीद से आग
उम्मीद विवाद
उम्मीद ही वाद।

उम्मीद पहल
उम्मीद सबल
उम्मीद के आगे
व्यर्थ जिरह।



उम्मीद की एक और लड़ी- (सधन्यवाद पापा)

उम्मीद है रंग
उम्मीद तरंग
जीवन का यह प्रसंग
उम्मीद चाह
उम्मीद राह
जीवन का यह प्रवाह
उम्मीद ही रीति 
उम्मीद ही नीति 
उम्मीद से प्रीति

लाज़मी है कि तुम मुझसे बिफरे रहो!

मैं ख़ुद ही नहीं वो जो मैं पहले था तो लाज़मी है कि तुम मुझसे बिफरे रहो! कभी था मस्त मौला न पीछे की सोच, न आगे का डर! थोड़ी अकड़, थोड़ा निष्फ...