कहीं कोने में दो बूँद आंसू के
सूखे पड़े थे, आज निकल पड़े..
इस निष्ठुर जीवन के गवाह थे वो आंसू
जाने आज कैसे निकल पड़े ?
कहीं लालच तो कहीं घृणित कर्मों -
ने मचाया था उफान;
फिर भी जाने क्यूँ थे सूखे हुए?
किसी के शब्दों ने भेदा था मन
कभी मर्म स्पर्श ने भरा कमान
तो कहीं उल्लास ने भरा रंग
संकुचित परम्परा ने रोका था कभी..
जाने आज कैसे निकल पड़े?
आकाँक्षाओं और अरमानों के बोझ ने
क्षीण किया था विश्वास,
कहीं छुपे-कहीं दबे हुए थे दो बूँद
जाने आज कैसे निकल पड़े?
Tuesday, March 14, 2006
Subscribe to:
Posts (Atom)
सब कुछ
हाड़ मांस का ये शरीर प्राण जैसा कुछ तो है कहते हैं जिसको आत्मा जान गए तो सब कुछ है। नासमझी की है रैली पुरज़ोर है आडम्बर, बह गए तो व्यर्थ ...
-
Sholay is not a movie, its a way of life...at least my life ;) Watching Sholay on the big screen (that too in 3D) was a complete e...
-
यूँ ही कब कहाँ ये जीत पाती हर मोड़ पर सकुचाती हर चोट पर मुरझाती एक नज़र पडे तो इतराती अनजान कभी इसे है भाता एक रंग ही कभी रम जाता कभी ...
-
कहीं छंदों का कहीं संगों का कहीं फूल बहार के खेलों का चट्टानों, झील समंदर का सुन्दर रंगीन उपवनों का ख़ुशबू बिखेरती सुगंध का, कभी रसीले पकवान...