मुल्क़ के हश्र की आओ सुने दास्ताँ
अनुशाषन लटका ताक पर,
कोने में दुबक कर,
सिसकी भर रहा हिंदुस्तान।
बिस्मिल, आज़ाद, भगत के
किस्सों पर खिलखिलाते नौजवान,
निठल्लों की खड़ी फ़ौज
कैसे हो भारत महान।
ज़िन्दगी चाल हुई महंगी बिसात पर
मौत का तिजारत हो गया सस्ता।
अब तो हर अड्डे-नुक्कड़ पर,
क्या चाय की टोलियॉं और क्या फेसबुक
सभी जगह है एक इन्किलाबी दस्ता।
पत्थर बरसे प्रहरी पर,
लठ बरसे सैनिक पर,
सर कटे जिस्मों का
लगता जाता ढेर
कश्मीरियत की ढाल के पीछे
चल रहा निन्यानवे का फेर।
गरीबों के लिए लड़ने वाले
खुद अमीर हो जाते हैं।
आज़ादी के नारे लगाकर
अपने आराम गृह को रुखसत हो जाते हैं।
मोमबत्तियों की भीड़
धू-धू कर जलती है।
ख्याल पकाओ उसमे
देखो शायद अब भी आंच बाकी है।
क्या, क्यों, कब बदलेगा
हमसे मत पूछो ये सवाल।
लठ, ज़ंजीर, हथियार उठाओ
चलो मिलकर करें बवाल।
Friday, July 21, 2017
कर्तव्य विमुख
खिड़की से आसमान ताक रहा था -
एक हल्का फुल्का सा बादल,
जैसे एक बहुत बड़े बादल से बने
रथ को खींच रहा था।
नैपथ्य में सुदूर सफ़ेद बादलों का एक बिखरा समूह था
शायद ऊपर से देख कर इठलाते हुए
मुस्कुरा रहा था।
ये छोटू लगा रहा
खींचता रहा,
और धरती पर नीचे उसका साया पड़ा -
छोटू का तो नहीं
लेकिन उस रथ का।
नीचे धरातल पर
घटा छा गयी,
मल्हार गए जाने लगे,
तपती धरती को जैसे चैन की साँस मिली।
आस में लगे उस कृषक के चेहरे पर
मुस्कान आ गयी।
कितना फरक है उस सुदूर
कर्तव्यविमुख उन बादलों में
और झुर्री पड़े इस चेहरे पर !
एक हल्का फुल्का सा बादल,
जैसे एक बहुत बड़े बादल से बने
रथ को खींच रहा था।
नैपथ्य में सुदूर सफ़ेद बादलों का एक बिखरा समूह था
शायद ऊपर से देख कर इठलाते हुए
मुस्कुरा रहा था।
ये छोटू लगा रहा
खींचता रहा,
और धरती पर नीचे उसका साया पड़ा -
छोटू का तो नहीं
लेकिन उस रथ का।
नीचे धरातल पर
घटा छा गयी,
मल्हार गए जाने लगे,
तपती धरती को जैसे चैन की साँस मिली।
आस में लगे उस कृषक के चेहरे पर
मुस्कान आ गयी।
कितना फरक है उस सुदूर
कर्तव्यविमुख उन बादलों में
और झुर्री पड़े इस चेहरे पर !
Subscribe to:
Posts (Atom)
सब कुछ
हाड़ मांस का ये शरीर प्राण जैसा कुछ तो है कहते हैं जिसको आत्मा जान गए तो सब कुछ है। नासमझी की है रैली पुरज़ोर है आडम्बर, बह गए तो व्यर्थ ...
-
Sholay is not a movie, its a way of life...at least my life ;) Watching Sholay on the big screen (that too in 3D) was a complete e...
-
यूँ ही कब कहाँ ये जीत पाती हर मोड़ पर सकुचाती हर चोट पर मुरझाती एक नज़र पडे तो इतराती अनजान कभी इसे है भाता एक रंग ही कभी रम जाता कभी ...
-
“Even we had a training and test before we joined and this test thing that they have started has made it a very serious affair” , Aman said...