यूँ पैर पसारे बिस्तर पर
विचारों के घोड़े जब दौडते हैं
कुछ अधपके ख्याल जब आते हैं
कुछ मधुर सोच जब फबते हैं.
मंद-मंद मुस्कान भरे
जब नींद के झोंके आते हैं
उनका चेहरा क्यूँ बनता ही नहीं,
जब कई चेहरे पटल पर छप जाते हैं.
कुछ श्वेत-श्याम जुड़-तुड़कर
शकल मूरत तो बन जाते हैं
पर वो ख़ुशी कहाँ दिखती उनमे
वो चमक कहाँ खिलती उनमे.
कभी ऐसा ख्याल भी आता है
दिल से बस देखा...अच्छा था
आँखों से गर देखता उनको
ये शब्द यूँ नहीं बुनते शायद
एक काव्य प्रसंग बनता शायद!!
Wednesday, May 11, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
सब कुछ
हाड़ मांस का ये शरीर प्राण जैसा कुछ तो है कहते हैं जिसको आत्मा जान गए तो सब कुछ है। नासमझी की है रैली पुरज़ोर है आडम्बर, बह गए तो व्यर्थ ...
-
Sholay is not a movie, its a way of life...at least my life ;) Watching Sholay on the big screen (that too in 3D) was a complete e...
-
यूँ ही कब कहाँ ये जीत पाती हर मोड़ पर सकुचाती हर चोट पर मुरझाती एक नज़र पडे तो इतराती अनजान कभी इसे है भाता एक रंग ही कभी रम जाता कभी ...
-
कहीं छंदों का कहीं संगों का कहीं फूल बहार के खेलों का चट्टानों, झील समंदर का सुन्दर रंगीन उपवनों का ख़ुशबू बिखेरती सुगंध का, कभी रसीले पकवान...
No comments:
Post a Comment