Thursday, November 30, 2017

चारदीवारी

जोड़ के ईंट और गारा
बना लिया अपना संसार
अपने हिस्से की धूप,
अपने हिस्से की हवा-पानी
कर लिया जग से बँटवारा।

यहीं पर बॉंध लिया दु:ख सुख को
संजो लिया रौशनी और अंधियारा
ईकाई समाज की ही है
पर सामाजिक नहीं ये बँटवारा।

बाहर बहुत क्रोध है
यहॉं नहीं कोई अवरोध है,
भ्रम हो तो वही सही
पर सुकून है यहीं,
मन यहीं अबोध है।

यदा कदा बाहर सोपान पर
अभाग्य सर पीट जाता है,
दरवाज़े की कुंडी कभी क्लेश
खटखटा कर भाग जाता है। 

मगर जब कोई अपने बोझ को
यहीं पटक निकल जाता है -
वो त्रासदी, मन विचलित कर जाती है
इस चारदीवारी के उद्देश्य को
बिल्कुल खोखली कर जाती है।

No comments:

Post a Comment

लाज़मी है कि तुम मुझसे बिफरे रहो!

मैं ख़ुद ही नहीं वो जो मैं पहले था तो लाज़मी है कि तुम मुझसे बिफरे रहो! कभी था मस्त मौला न पीछे की सोच, न आगे का डर! थोड़ी अकड़, थोड़ा निष्फ...