Friday, May 24, 2019

रेखा

चंपा काले काले अच्छर नहीं चीन्हती
मैं जब पढ़ने लगता हूँ वह आ जाती है
खड़ी खड़ी चुपचाप सुना करती है
उसे बड़ा अचरज होता है:
इन काले चिन्हों से कैसे ये सब स्वर
निकला करते हैं।

-त्रिलोचन

ये अचरज हमने भी देखा है
अखबार सुबह जब हम पढ़ते हैं
मायरा की ऑंखें हम पर टिक जाती है-
क्या हो जाता है पॉप्सी को?
इन कागजों में ऐसा क्या है,
जो नजरें मुझसे हट जाती हैं
कहीं मोटी कहीं पतली
देखने में तो बस आड़ी तिरछी रेखा है।

No comments:

Post a Comment

अनुभव की गठरी

कैसे दूँ तुम्हें मैं अपने अनुभव की गठरी ? भरे हैं जिसमें मैंने- मेरा गुरूर, मेरी जीत मेरा गर्व, मेरी प्रेरणा  मेरी ईर्ष्या, मेरा भ्रम, मेरी ...