मैंने इन्ही आंखों से मौसम को बदलते देखा है
ग्रीष्म की वो तपती धूप देखी है
आलस्य से लिप्त जाड़े की दोपहर को देखा है
बरसात की भीगी मनमोहक मिटटी देखी है
मैंने इन्ही आंखों से मौसम को बदलते देखा है
तपते शब्दों में मुरझाये हुए जोश को देखा है
छिपाई हुई सूखी मुस्कान देखी है
मरासिम के गहन पेंचों को देखा है
मैंने इन्ही आंखों से मौसम को बदलते देखा है
बेरस जिंदगी में रसभरा बदलाव देखा है
नरम शब्दों में सोज़ का इज़हार देखा है
छीटों से रंगों का निखार देखा है
मैंने इन्ही आंखों से मौसम को बदलते देखा है....
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
सब कुछ
हाड़ मांस का ये शरीर प्राण जैसा कुछ तो है कहते हैं जिसको आत्मा जान गए तो सब कुछ है। नासमझी की है रैली पुरज़ोर है आडम्बर, बह गए तो व्यर्थ ...
-
Sholay is not a movie, its a way of life...at least my life ;) Watching Sholay on the big screen (that too in 3D) was a complete e...
-
यूँ ही कब कहाँ ये जीत पाती हर मोड़ पर सकुचाती हर चोट पर मुरझाती एक नज़र पडे तो इतराती अनजान कभी इसे है भाता एक रंग ही कभी रम जाता कभी ...
-
“Even we had a training and test before we joined and this test thing that they have started has made it a very serious affair” , Aman said...
Wise old man ;)
ReplyDelete